फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन: बैराज पर रफ्तार ने फिर ली दो लोगों की जान, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 22 Sep 2025 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आकाश निषाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा बैराज मार्ग पर शनिवार को दो हादसों में दो की जान चली गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से वाहनों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिए। नवाबगंज थानाक्षेत्र के ज्योरा निवासी सियाराम का बेटा आकाश निषाद (27) नवाबगंज में क्लीनिक पर कंपाउंडर था। पिता ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह बैराज के एक गांव में किसी मरीज को दवा देकर बाइक से घर लौट रहा था। बैराज चौकी के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

आकाश के परिजन - फोटो : अमर उजाला
रात में घर न पहुंचने पर आकाश को कई बार फोन किया की लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। करीब 3:30 बजे पुलिस ने हादसे की जानकारी देकर हैलट बुलाया। बताया कि हैलट में इलाज के दौरान रविवार देर शाम माैत हो गई। कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिससे वाहन का पता लगाया जा सके।

 

ननकू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ग्वालटोली थानाक्षेत्र के बड़ा मंगलपुर गंगाकटरी निवासी ननकू सिंह (51) की भी हादसे में माैत हो गई। भतीजे नरेश ने बताया कि ननकू शनिवार को तड़के करीब चार बजे खेत से भिंडी लेकर साइकिल से जागेश्वर मंदिर जा रहे थे। गंगा बैराज मार्ग पर करबला चौराहे के पास कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें हैलट पहुंचाया। जहां रविवार देर शाम माैत हो गई। साइकिल भी किसी ने पार कर दी। हादसे के बाद पत्नी ननका, बेटा पिंटू व प्रियंका शव से लिपटकर बिलखने लगीं।

बैराज पर बैरियर लगाकर रात में नहीं हो रही चेकिंग
पांच दिन में हिट एंड रन में तीन लोगों ने अपनी जान गवां दी। तीनों वाहन टक्कर मारकर भाग निकले लेकिन उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस मौजूद नहीं थी। पूर्व में हुई घटनाओं के बाद गंगा बैराज पर बैरियर लगाकर कोहना और नवाबगंज की पुलिस चेकिंग करके सक्रिय रहती थी लेकिन एक महीने से चेकिंग न होने के कारण लोग बेधड़क होकर शराब पीकर वाहनों को दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें