फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे ने गवाही के विरोध में मां-बहन पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बजरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को मां ने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बेटा हिस्ट्रीशीटर के लिए काम करता है। उसने गवाही देने से रोकने के लिए उनके साथ मारपीट की है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कंघी मोहाल निवासी रईसा बानो का बेटा मो. फुरकान हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटे वाला व उसके भाई शमशुद्दीन उर्फ चच्चा का गुर्गा है। वह शातिरों के लिए वह अवैध वसूली करता है। चचेरे भाई तहजीब ने इजराइल आटे वाला, शमशुद्दीन व आदिल उस्ताद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि छह फरवरी को नशे में हालत में बेटा घर आया और गवाही न देने का परिवार पर दबाव बनाने लगा। विरोध पर फुरकान ने मां व बहनों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें