फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लल्लू सोनकर गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं लूट-चोरी समेत अन्य मुकदमे

Sun, 09 Mar 2025 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि लल्लू सोनकर पर कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ फतेहपुर, कानपुर और उन्नाव जैसे जनपदों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई । इस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने तमंचा, कारतूस, चोरी करने के उपकरण, बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

प्रभारी इंटेलिजेंस विंग अरूण चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह और उनकी टीम शनिवार की रात थाना क्षेत्र के बड़ाहार तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया, तो वह बाइक मोड़ कर भागने लगा। इसी दौरान गाड़ी फिसल जाने से वह गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


लूट, चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं
पुलिस को अपनी ओर आता देख, आरोपी ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से लल्लू सोनकर निवासी ओखरा कुंवरपुर मलवा घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि लल्लू सोनकर पर कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ फतेहपुर, कानपुर और उन्नाव जैसे जनपदों में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें