पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली शातिर अपराधी के पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल घायल बदमाश को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।
अहिरवा में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, पुलिस पर की थी फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, चकेरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम अहिरवा के पास सनिगवां मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया गया।
पुलिस को देखते ही युवक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से शातिर अपराधी मौके पर ही ढेर हो गया।
http://
लाल बंगला का रहने वाला है शातिर गौरव जैन
मुठभेड़ में घायल हुए शातिर अपराधी की पहचान लाल बंगला निवासी गौरव जैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गौरव जैन बेहद दुस्साहसिक और शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी और लूट जैसे एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पूर्वी समेत कई थानों की फोर्स और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।