फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म स्टार आमिर खान के बाग में मिली हिस्ट्रीशीटर की लाश

Sun, 09 Dec 2018 08:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- शाहाबाद के मोहल्ला अख्तियारपुर में है फिल्म अभिनेता का बाग 
- 20 दिन से लापता था, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित पांच मामले दर्ज 
विज्ञापन
आमिर खान के बाग में मिली हिस्ट्रीशीटर की लाश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में फिल्म अभिनेता आमिर खान के मोहल्ला अख्तियारपुर स्थित बाग में रविवार दोपहर लापता हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला दिलावरपुर निवासी सलीम उर्फ चचुआ (43) हिस्ट्रीशीटर था। उसके विरुद्ध शाहाबाद कोतवाली में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित पांच मामले दर्ज हैं। 1996 में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।
विज्ञापन

आमिर खान के बाग में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव - फोटो : अमर उजाला
बीस दिन पहले वह घर से बिना बताए निकल गया था। रविवार दोपहर दो बजे फिल्म अभिनेता आमिर खान के अख्तियारपुर स्थित टेलिया वाले बाग से तेज बदबू आने पर उधर से निकले कुछ लोग मौके पर गए, तो बुरी तरह सड़ा हुआ शव देखा।

शव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चचुआ का भाई मोहम्मद हनीफ भी वहां पहुंचा और उसने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की।

हनीफ ने बताया कि चचुआ अविवाहित था। शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि हनीफ ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें