फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर पर नाबालिग को ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र में महिला ने हिस्टीशीटर, उसके भाई और परिवार पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने जाजमऊ थाने में मामले की शिकायत की। मूलरूप से बिहार की रहने वाली महिला परिवार समेत जाजमऊ के पोखरपुर कॉलोनी में रह रही है। पति की मौत के बाद वह घरों में झाड़ू पोछा करती है। महिला के मुताबिक 28 मार्च की सुबह उनकी 13 वर्षीय बेटी को मिट्ठू उर्फ सुभान, उसका भाई उस्मान, मिट्ठू की मम्मी और उसके पिता, दो सगे भाई सुफियान और शेरा बहलाफुसला कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि चार सितंबर 2025 को आरोपियों का विवाद हुआ था। जिसकी पीड़िता ने कोर्ट में गवाही दी थी। तभी से आरोपी खुन्नस रखते थे। आरोपियों ने बेटी के अपहरण की धमकी दी थी। शेरा हिस्ट्रीशीटर है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर किशोरी समेत आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें