फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के लिए महामहिम शब्द का इस्तेमाल नहीं  

Sat, 23 Jun 2018 04:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अगर पत्नी आईं तो मंच पर राष्ट्रपति के बाईं ओर उनकी कुर्सी लगेगी
 
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 जून को कानपुर आईआईटी के दीक्षांत समारोह और 29 जून को बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम हॉल में शामिल होंगे। होर्डिंग्स और निमंत्रण पत्र पर महामहिम शब्द का इस्तेमाल नहीं होगा। इसकी जगह माननीय शब्द लिखा जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ अगर उनकी पत्नी आईं तो मंच पर राष्ट्रपति के बाईं ओर उनकी कुर्सी लगाई जाएगी। इसके अलावा मेज के सामने कुछ भी नहीं (पानी की बोतल भी नहीं) रखा जाएगा।

 

जिला प्रशासन ने आईआईटी निदेशक और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री से यह भी कहा कि राष्ट्रपति की कुर्सी के पीछे राष्ट्र चिह्न (अशोक की लाट) लगाई जाएगी। आईआईटी में पहले से बने तीनों हेलीपैड की मरम्मत कराने को भी कहा है।
 

सेफ हाउस में डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही दोनों दिन शहर को बिजली कटौती से मुक्त रखने को भी कहा है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें