फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कूल्हा टूटा…आंत आ गई थी बाहर, हैलट में सर्जरी कर दिया जीवन दान, मरीज की हालत स्थिर

Sat, 01 Feb 2025 12:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मरीज के परिजनों से बातचीत कर उन्हें अस्पताल से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है। परिजन संतुष्ट हैं और उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने 12 वर्षीय बच्ची के टूटे कूल्हे और बाहर निकली आंत की सर्जरी कर उसे जीवनदान दिया। 28 जनवरी को गल्ला मंडी निवासी 12 वर्षीय बच्ची अपने पिता के साथ प्राइवेट अस्पताल से रेफर होकर हैलट इमरजेंसी में आई थी। पिता ने बताया कि ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से बेटी के कूल्हे की हड्डी टूट गई थी, साथ ही आंत भी बाहर आ गई थी।  ईएमओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने प्राचार्य डॉ. संजय काला, प्रमुख अधीक्षक डॉ. आर के सिंह को सूचित किया।

विज्ञापन

इसके बाद एक टीम को बच्ची के इलाज के लिए लगाया गया।अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार और पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. आर के त्रिपाठी, एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉ. दिव्य, आशुतोष, शिवानी सहित पूरी टीम ने सफल सर्जरी कर मरीज की जान बचाई। मरीज की हालत स्थिर है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मरीज के परिजनों से बातचीत कर उन्हें अस्पताल से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है। परिजन संतुष्ट हैं और उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें