इटावा। राजकीय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता हुई। एआरटीओ प्रदीप देशमणि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
एआरटीओ ने कहा कि आज हमारे देश की बड़ी विडंबना है कि सड़क दुर्घटना में कोरोना काल से अधिक जनहानि हो जाती है। सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। क्विज में जीआईसी के हिमांशु को पहला, जीजीआईसी उदी की छात्रा यशिका भदौरिया को दूसरा व सेंट मैरी की छात्रा अनन्या दुबे को तीसरा स्थान मिला।
वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में जीआईसी के आशीष को पहला, जीजीआईसी उदी की छात्रा आकांक्षा को दूसरा व जीआईसी इटावा के छात्र सुमित को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में जीआईसी के छात्र यशपाल को पहला, जीजीआईसी उदी की छात्रा रिया भदौरिया को दूसरा और हिंदू विद्यालय जसवंनगर के छात्र सैफ को तीसरा स्थान मिला।