फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे कॉरिडोर: फोरलेन से संभल और झांसी का सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। झांसी और संभल के बहजोई पहुंचना अब जल्द ही जिले से आसान होगा। इसके लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। ऐसे में जिले आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी काफी राहत मिलेगी। पांच से छह घंटे का सफर हाईवे कॉरीडोर बनने के बाद ढाई से तीन घंटे का रह जाएगा।
विज्ञापन


शहर के लोग अभी झांसी के लिए ग्वालियर, डबरा, दतिया या औरैया, जालौन, उरई के रास्ते होकर जाते हैं। इन रास्तों से जाने के लिए बस से सात से आठ घंटे और अपने वाहन से जाने में पांच से छह घंटे तक लग जाते हैं। औरैया में यमुना पुल पर निर्माण कार्य चलने की वजह अभी इस पर बसों का आवागमन बंद चल रहा है।
ऐसे में लोगों को ग्वालियर होकर ही जाना पड़ता है। उधर, संभल के बहजोई जाने के लिए लोगों को अलीगढ़ होकर बहजोई पहुंचने का रास्ता है। वहीं मैनपुरी, कासगंज होकर भी बहजोई जाया जाता है। मैनपुरी के बाद यह रास्ता सिंगल होने चलते अपने वाहन से जाने में पांच से छह घंटे लग जाते हैं। वहीं यह रूट व्यवस्थित न होने की वजह से सीधी बस सेवा भी नहीं है। कई बार बस को बदलना पड़ता है। अब योगी सरकार ने प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने के लिए हाईवे कॉरीडोर बनाने का फैसला लिया है। ऐसे में संभल के मुख्यालय बहजोई और इटावा के सैफई तक 156 किलोमीटर का नया फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। वहीं झांसी से इटावा के लिए भी एक 156 किलोमीटर का हाईवे प्रस्तावित किया गया है। इन हाईवे के बनने से जिलेवासियों की आवाजाही बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन



जिले में झांसी से गिट्टी और डस्ट का बड़ा कारोबार होता है। जिले में आने वाली अधिकांश गिट्टी और डस्ट झांसी से ही आती है। मौरंग, गिट्टी के व्यापारी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि जिले में गिट्टी और डस्ट अधिकांशत: झांसी से आती है। कभी-कभी गाड़ी पूरे-पूरे दिन में आ पाती है। सबसे ज्यादा समस्या होती है जब यमुना या चंबल पुल बंद रहता है। ऐसे में गिट्टी और डस्ट के रेट भी बढ़ जाते थे। अब यदि यह हाईवे बन जाएगा तो इससे वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी। व्यापार के सिलसिले कारोबारियों को हर सप्ताह जाना पड़ता है। हाईवे बनने की खबर सुखद है।



हाईवे कॉरीडोर के तहत नए फोरलेन बनाने की योजना शासन ने बनाई है। अभी इसका काम कौन कराएगा या रास्ता कहां से निकलेगा इसका पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। आदेश आने पर इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- रविंद्र जयसवाल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग एनएच खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें