फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल बोर्ड में छात्र तो इंटर में छात्राओं ने बाजी मारी

Mon, 18 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हाई स्कूल परीक्षा में इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। आरपीएस इंटर कालेज रसूलाबाद के दिव्यांशु श्रीवास्तव  और कपिल तिवारी ने 92.67 अंक पाकर  अव्वल रहे। दोनों छात्रों ने 556 अंक अपनी झोली में गिराए। वहीं तीसरे नंबर पर पीटीएन इंटर कालेज की अंकिता ने 91.5 फीसदी अंक पाए। चौथे नंबर पर एसएसवीएमएच कालेज झींझक के हर्ष राठौर ने 90.83 प्रतिशत, पांचवें नंबर पर पीटीएन कालेज की सीमा और वीपीएस इंटर कालेज तिश्ती की शिवानी ने 90.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। छठे नंबर पर पीटीएन कालेज के प्रभात सिंह, श्रुति गुप्ता और नेशनल इंटर कालेज पुखरायां के गौरांग सचान, मुस्कान राठौर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अकबरपुर इंटर कालेज के उत्कर्ष अवस्थी ने 89.83 प्रतिशत, आरपीएस इंटर कालेज रसूलाबाद के राहुल कुमार गौतम ने 89.67, एबीजीवी हायर सेकेंड्री स्कूल झींझक की शिवांगी पाल ने 89.67 प्रतिशत और एलआरएसएम हायर सेकेंड्री स्कूल मंगलपुर  के अभय प्रताप सिंह ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बर्ष पीटीएन इंटर कालेज जिले में अव्वल रहा। यहां की अक्षिता सिंह 96 प्रतिशत, अंशिका सिंह 95.8 अंक पाकर पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं इसी विद्यालय की दीपा 95.2 तीसरे स्थान पर रहीं। पीटीएन कालेज की सोना पांडेय,  एआरएस इंटर कालेज रसूलाबाद के आशू यादव, आरपीएस इंटर कालेज रसूलाबाद की शैलजा यादव और पीटीएन कालेज की सौम्या बाजपेई ने 95 फीसदी अंक पाकर चौथे स्थान पर रहीं। जनता इंटर कालेज कहिंजरी आरुषि यादव, आरपीएस इंटर कालेज रसूलाबाद की शिखा यादव, पीटीएन कालेज के शिवम गुप्ता ने 94.8 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें