यूपी में चित्रकूट जिले के पहाड़ी इलाके में खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर इंदु प्रकाश सिंह पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
आरोप लगाते हुए कहा कि अनुसूचित जाति का होने के कारण उनका मजाक उड़ाया जाता है। जबकि कुछ दिनों पहले ही सदर एसडीएम का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हो चुका है।