हमीरपुर जिले में शादी न होने से नाराज युवक ने बृहस्पतिवार को अपने घर में आग लगा दी। फिर सामान फेंकना शुरू कर दिया। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस, फायरब्रिगेड की टीम ने मोहल्लेवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया है।
मौदहा कस्बे के मोहल्ला बांघा में रमेश विश्वकर्मा के घर से धुआं निकलता दिखाई दिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि रमेश के पुत्र दिनेश ने शादी नहीं होने से नाराज होकर अपने घर में आग लगा दी है। आग लगाने के बाद दिनेश ने छत से सामान भी फेंकना शुरू कर दिया।