फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। अकोढ़ी विद्युत उपकेंद्र के सिथरा खुर्द गांव में बुधवार को हाईटेंशन लाइन का तार नीचे से गुजरी एलटी लाइन पर गिर गया। इससे गांव में हाईवोल्टेज में करंट आने से एक महिला झुलस गई और एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं गांव में विद्युत उपकरण जल गए।
विज्ञापन

सिथराखुर्द गांव में इलियास के घर के पास लगे विद्युत पोल के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन के पोल में ही एलटी लाइन के तार खींचे गए हैं। विद्युत लाइन के नीचे कोई गार्डिंग नहीं की गई है।
बुधवार को हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से घरों में हाई वोल्टेज करंट पहुंचने से घरों के विद्युत उपकरण जल गए। राजकुमार की पत्नी सोमवती ने बोर्ड में स्पार्किंग होते देख स्विच बंद करने का प्रयास किया। जिससे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गई।
विज्ञापन

आनन फानन में पुखरायां के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। पोल के सर्पोट तार से चिपक कर अख्तर की भैंस मर गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक बृजकिशोर ने घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें