फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकराया, 17 छात्र घायल

Fri, 06 Dec 2019 05:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हुए छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदौखी मोड़ के पास छात्रों से भरे टेंपो को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो हाईवे किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन


जिससे टेंपो में सवार 17 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर 5 छात्रों को कानपुर रेफर कर दिया है।

मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ अनुराग सिंह ने घायलों का उपचार करवाया। सभी छात्र छात्राएं कुंडौरा व दरियापुर निवासी हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल से पढ़कर घर जाते समय घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें