कानपुर। किदवईनगर में म्यूजिकल फाउंटेन के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यशोदानगर निवासी मनोज पांडेय का बेटा अंकुर (24) ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में काम करता था। परिजन के अनुसार सोमवार देर रात अंकुर बाइक से घर लौट रहा था। म्यूजिकल फाउंटेन के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक जेसीबी से जा टकराई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे हैलट भेजने के साथ ही परिजन को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। हालांकि तब तक डॉक्टर उसे मृत घोषित कर चुके थे। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि हादसा साइकिल सवार युवक को बचाने में होने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।