हादसे के बाद वैन के चीथड़े उड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर में शुक्रवार दोपहर हमीरपुर से अस्थियां विसर्जित करने जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट जा रही वैन में सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन की छत गायब हो गई।
हादसे के बाद वैन हाईवे पर पलट गई, जिसमें वैन चालक व क्लीनर समेत परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती करवाया है। हमीरपुर के सरैला गांव निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश की बुधवार को कैंसर से मौत हो गई थी।
शुक्रवार सुबह उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए 30 वर्षीय पत्नी अनसुइया 14 वर्षीय बेटे रितिक, 70 वर्षीय ससुर रामस्वरूप, 32 वर्षीय भाई पवन, 24 वर्षीय भाभी पूनम, 65 वर्षीय चाची कमली व परिवार के 42 वर्षीय राजेंद्र संग वैन से सिद्धनाथ घाट जा रहे थे। शंभुआ आरओबी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी।