खड़े ट्रक में डीसीएम ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
जालौन के एट में शुक्रवार सुबह कानपुर झांसी हाईवे पर खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मारी। हादसे में चालक सुनील कुमार 48 पुत्र शिवाजी राम निवासी टिगरिया औद्योगिक नगर देवास मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। क्लीनर दीपक पुत्र कन्हैयालाल निवासी अर्जुन बड़ौदा थाना छिपरा इंदौर की हालत गंभीर है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।