ट्रक में आग बुझाते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में रनिया बारा टोल प्लाजा के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। ट्रक में चालक की सीट पर बैठा अधेड़ जिंदा जल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में तीली लदी हुई थी। मौके पर पहुची दमकल कर्मियों ने आग पर बुझाई। पुलिस ने ट्रक मालिक व मृतक को परिजनों को सूचना दे दी है।