फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर बरसाए डंडे

Wed, 08 May 2019 11:41 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव में तेज रफ्तार कार पान की गुमटी में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खंती(खाई) में पलट गई। गुमटी में बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। कार सवार हादसे के बाद कार को वहीं छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना के बाद भी पुलिस समय से मौके पर नही पहुंची। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। काफी देर बाद पिआरवी पहुंची। सिपाहियों ने जाम लगाए लोगों को समझाने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में डंडे मारे और पत्थर भी फेंके।

 

देर रात सफीपुर व माखी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों में झड़प भी हुई। सफीपुर के हसनापुर गांव निवासी राजबहादुर (70) गांव के बाहर बिठूर चकलवंशी मार्ग पर पान की गुमटी लगाता था। बुधवार रात 9 बजे वह गुमटी में बैठा था। तभी बिठूर की ओर से आ रही कार गुमटी में जा घुसी। हादसे में वृद्ध राजबहादुर की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर खंती में चली गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने परियर चकलवंशी मार्ग जाम कर दिया

ग्रामीणों के अनुसार कार में पांच लोग थे। जिसमें तीन घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान कर में सवार लोग भाग निकले। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस आधे घंटे तक मौके पर नही पहुंची। ग्रामीणों ने बवाल शुरू कर दिया और परियर चकलवंशी मार्ग जाम कर दिया।

सूचना पर सबसे पहले पीआरवी 2940 पहुंची । सिपाहियों ने जाम खुलवाने के लिए ग्रामीणों को फटकार लगाई और लाठियां पटकीं तो ग्रामीणों ने पीआरवी पर डंडे मारे और कुछ पत्थर भी फेंके। बवाल बढ़ने पर सफीपुर, माखी सहित कई थानों के फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने सख़्त कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माखी एसओ श्याम कुमार पाल ने बताया मामला शांत है। कार सवार लोगो का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें