फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर देहात में छेड़छाड़ से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगा दी जान, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

Sun, 24 Jan 2021 04:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से तंग हाईस्कूल की छात्रा ने शनिवार को घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रा की नोटबुक के एक पन्ने में गांव के ही एक युवक और किशोर के नामों का जिक्र मिला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुलाकर पूछताछ शुरू की है।

नोटबुक को कब्जे में लेकर राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। परिजनों की भूमिका की भी जांच हो रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। छात्रा शनिवार को घर में अकेली थी। माता पिता खेतों में काम करने गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

शाम को लौटने पर उन्हें शव लटका मिला। सूत्रों के अनुसार परिजनों ने न तो पड़ोसियों को घटना की भनक लगने दी और न ही पुलिस को सूचना दी। रात में अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने आत्महत्या की बात कही। पिता ने एक युवक व किशोर का नाम लिया। पिता ने पुलिस को बताया कि गांव का एक युवक व किशोर बेटी के कोचिंग जाने के दौरान छेड़छाड़ करते थे। परिजनों ने पुलिस को नोटबुक दी इसमें किशोर व युवक को लेकर टिप्पणी है। एक नाम को संबोधित करते हुए लिखा है आपने बहुत गलत किया है।

आपकी एक गलती से मेरा बहुत कुछ बिगड़ सकता है। आरोपियों में किशोर छात्रा के साथ पढ़ता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने लिखित तहरीर नहीं दी है। छात्रा की नोट बुक की जांच के लिए राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें