कानपुर देहात। जिला अस्पताल में आठ साल पहले एक फर्म ने सामान की पूर्ति की थी। अभी तक फर्म मालिक का अभी तक भुगतान न हो पाने पर हाईकोर्ट ने सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान से जवाब तलब किया है।
जिला अस्पताल में सीएमएस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ली रहे रही हैं। पहले अस्पताल में 2.12 करोड़ रुपये के सामान में हुई खरीद में घोटाला सामने आया था। सीएमएस सहित अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए डीएम आलोक सिंह ने शासन को जांच रिपोर्ट भेजी थी। हालांकि अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसी बीच वर्ष 2016 में जिला अस्पताल में पांच लाख रुपये के सामान की खरीद हुई थी। मामले में फर्म को पांच लाख रुपये का अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। इसके चलते फर्म के मालिक ने हाईकोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए सीएमएस से जवाब तलब कर लिया है। इस पर सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान ने 2016 में हुई खरीद के दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही पूरी तैयारी कर जवाब दाखिल करेंगे। सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान ने बताया कि मामला मेरे समय का नहीं है। किस वजह से भुगतान नहीं हुआ। इसका पता लगाने के लिए दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।