फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे भईया वाेट किसे देकर अाये हाे...न बताया तो किया ये हाल

Thu, 23 Nov 2017 02:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आमतौर पर जब अाप वाेट डालकर अाते हैं ताे हर काेई अाप से पूछता है अरे भईया वाेट क‌िसे देकर अाये हाे। बताने का मन ना भी हाे तब भी अापकाे इतना मजबूर कर द‌िया जाता है क‌ि अाप अा‌ख‌िर में साेचते हाे अब ताे बता ही दाे क‌ि इन्हे द‌िया है वाेट। कुछ एेसा ही इन जनाब के साथ भी हुअा पर वाेट क‌िसे द‌िया है यह ना बताना इनहे भारी पड़ गया।   
विज्ञापन
 
यूपी में नगर न‌िकाय चुनाव के प्रथम चरण की वाे‌ट‌िंग 22 नवंबर काे कुछ ज‌िलाें में हुई थी। उनमें से एक ज‌िला हरदाेई भी था।  हरदाेई के शाहाबाद में काेतवाली क्षेत्र के माैलागंज न‌िवासी व‌िशाल पुत्र कालिका बुधवार को मतदान करने गया था।



जब वाे मतदान देकर लौट रहा था उसी समय रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया। युवक ने विशाल से पूछा की उसने किस प्रत्याशी को वोट दिया है। ‌व‌िशाल ने उसे ये बताने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चालू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक चाकू न‌िकाल ‌ल‌िया।
विज्ञापन




वाे बार बार एक ही बात पूछ रहा था अब भी वक्त है बता दाे क‌िसे वाेट द‌िया था नहीं ताे चाकू मार देंगे। कई पूछने के बाद भी ना बताने पर युवक ने विशाल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।


खून से लथपथ ‌‌व‌िशाल क‌िसी तरह काेतवाली पहुंचा अाैर घटना की जानकारी दी। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि तहरीर लेकर युवक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अाराेपी युवक के ‌ख‌िलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें