बौद्ध धर्म के दर्शनशास्त्र को आधार बनाकर ही विश्व समुदाय को शांति के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है। यह विचार बुधवार को युवा सम्यकशील सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शाक्य ने कल्याणपुर में चल रही बौद्ध कथा के समापन पर व्यक्त किए।
राजेश शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमेशा सत्य, अहिंसा और मानवता के संरक्षण के लिए संघर्ष किया था। बौद्ध धर्म सभी को समानता का अधिकार दिलाता है। भगवान बुद्ध की बताई गई मेडिटेशन को अपना कर नशाखोरी को आसानी से रोका जा सकता है।
भगवान बुद्ध की शिक्षाएं मानने वाले देशों में आज भी ऐश्वर्य और शांति का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन आज के भौतिकवादी समाज के लिए बहुत आवश्यक है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जेपी शाक्य को कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष केशव सिंह शाक्य प्रधान ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश शाक्य, प्रशांत शाक्य, अतुल शाक्य, कौशलेंद्र शाक्य, शिव कुमार, मधु शाक्य, सुमन शाक्य, प्रवेश कुमारी, रजनी बौद्ध, रीना कुमारी मनोज, रवि, प्रवीन, रामसेवक, अनुज, सुल्तान सिंह आदि उपस्थित रहेे।