यूपी के कानपुर देहात के शिवली के रैकेपुर गांव में गुरुवार रात तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक समुदाय के लोगों ने आगजनी कर दी। इससे बवाल और भड़क गया। घटना की सूचना पर एसपी रतनकांत पांडेय और डीएम आरके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा कर शांत कराया। क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात किया गया है।
रात में दूसरे समुदाय का चेहल्लुम जुलूस रज्जन लाल के घर के सामने से निकला
डेमो पिक
रैकेपुर गांव निवासी रज्जन लाल मिश्रा ने भागवत कथा आयोजन किया है। बृहस्पतिवार को उनके घर के बाहर भागवत कथा चल रही थी। तमाम महिलाएं और पुरुष कथा सुन रहे थे। रात में दूसरे समुदाय का चेहल्लुम जुलूस रज्जन लाल के घर के सामने से निकला।
साउंड सिस्टम पर मातमी गानें और धुन बज रही थी
डेमो पिक
जुलूस में लाउड स्पीकर और साउंड सिस्टम पर मातमी गानें और धुन बज रही थी। कथा सुनने आए लोगों और ग्रामीणों ने तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने का विरोध किया तो दोनों समुदाय के लोग भिड़ गए।
एक समुदाय के लोगों ने आगजनी कर दी
डेमो पिक
मारपीट और गाली-गलौज के बाद पथराव होने लगा। इससे भगदड़ मच गई। मारपीट और भगदड़ में कई लोग चुटहिल हो गए। एक समुदाय के लोगों ने आगजनी कर दी। सूचना मिलते ही सीओ रसूलाबाद आरके मिश्रा, शिवली थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा, एसीएम और कई थानों का फोर्स वहां पहुंच गया। डीएम, एसपी देहात भी पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। एसपी ने बताया कि स्थिति काबू में हैं।