फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....तो ये भर रहा था यूपी के सबसे खूंखार डाकू का पेट 

Thu, 31 Aug 2017 09:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आखिरकार पुलिस के हाथ वह आदमी लग ही गया जो अब तक यूपी के सबसे खूंखार डाकुओं का पेट भरता रहा है। चित्रकूट के मानिकपुर में पांच लाख 30 हजार के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग को रसद सामग्री देने जा रहे एक मददगार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास भोजन सामग्री,तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष साजिद अली ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह रानीपुर वन्य जीव बिहार मार्ग के बगदरी गांव के पास ऐलहा निवासी चन्द्रप्रकाश उर्फ  पप्पू पुत्र मदन लाल को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

उसके कब्जे से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं बरामद हुईं।  इसके अलावा  एक 315 बोर देशी तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। यह सामग्री वह डाकू बबुली कोल गैंग तक पहुंचाने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें