कानपुर। लाक डाउन के चौथे चरण में जब इंतजार की है बढ़ गई तब अजीत कुमार अपनी गर्भवती पत्नी को साइकिल से लेकर हरिद्वार से कानपुर के लिए निकल पड़ा लेकिन हरिद्वार की सीमा क्रॉस करने से पहले ही उसे वहां की पुलिस ने रोक कर हरिद्वार के भल्ला इंटर कॉलेज परिसर में बने आश्रय स्थल में छोड़ दिया। अजीत की स्थिति ऐसी है कि अब उसके पास कानपुर आने तक के लिए ना पैसे हैं ना कोई साधन है। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के शेर करौंदा, थाना गजनेर, तहसील अकबरपुर का रहने वाला अजीत हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया सिडकुल में एक फैक्ट्री में काम करता था। वही पर कमर लेकर पत्नी के साथ किराए पर रहता था। नौकरी भी चली गई और मकान मालिक ने भी घर खाली करा लिया। पत्नी गर्भवती है। बीस दिन के अंदर प्रसव होने की तिथि है। अजीत ने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि उसकी मदद की जायद अन्यथा सकी पत्नी और उसके पेट मे पल रहे बच्चे को खतरा हो सकता है।