हीरल वाह इंडिया मसाले के लिए वर्ष 2022 अद्भुत रहा है। कंपनी की डायरेक्टर ने बताया कि हमारे उपभोक्ताओं और वितरकों दोनों में वृद्धि हुई है, जिसमें हमारी टीम का बड़ा योगदान रहा है। वार्षिक मीट में टीम का मनोबल बढ़ाने के साथ 2023 का रोडमैप तैयार किया गया।
कानपुर में हीरल वाह इंडिया मसाले की वार्षिक सेल्स मीट का आयोजन शुक्रवार को होटल रीजेंटा में किया गया। इसमें बताया गया कि हीरल वाह इंडिया मसाले घर-घर की पसंद बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड जैसे राज्यों में हर घर का शेफ बन चुका है।
विज्ञापन
मीट के दौरान 2023 के रोडमैप की चर्चा की गई। कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक रवि शंकर जायसवाल ने टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने मसालों की गुणवत्ता से समझौता नहीं करेगी। कंपनी के जनरल मैनेजर सेल्स एंड ऑपरेशंस आशीष शर्मा ने होलसेल स्कीम को लांच किया।
कंपनी की डायरेक्टर हीरल जायसवाल ने नई तकनीक के साथ स्मार्ट वर्किंग पर जोर दिया। साथ ही, टीम को एक परफेक्ट लाइफ बैलेंस बनाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि टीम में आपसी समझ और विश्वास बढ़ाने के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।