फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के आने की खबर सुन सरकारी महकमों में आया जलजला, फिर हुआ ये...

Thu, 08 Jun 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में सीएम योगी के आने की खबर से चमके सरकारी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की खबर सुन आज पूरे कानपुर के सरकारी महकमों का एक सा हाल रहा या यूं कह लिजिए हाल-बेहाल रहा। सभी सरकारी अफसर इधर से उधर दौड़ते रहे।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना से गुरुवार को कानपुर के हैलेट अस्पताल में हड़कम्प मच गया। सभी अधिकारी सोच रहे थे कि पता नहीं कब सीएम योगी यहां पहुंच जाए। इस चलते अस्पताल में आज वे बदलाव नजर आए जो शायद ही पहले देखने को मिले हो।     मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के हैलट पहुंचने की खबर ने हैलट को चमका दिया। वहां सुबह से ही साफ-सफाई के साथ-साथ सारी व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई। इस दौरान पूरा विभाग हैलट में डटा रहा है।
विज्ञापन
  सुबह -सुबह सीएम के हैलट आने की संभावना की सूचना मिलते ही विशेष सफाई अभियान शुरू हो गया। सभी मार्गों पर चूना छिड़का गया। सभी जूनियर सीनियर डाक्टर्स अपनी ड्यूटी पर लगें हुए हैं। जो लोग छुट्टी पर थें वह भी इमरजेंसी में डटे हुए हैं। यही हाल शहर के दूसरे सराकारी विभागों में देखने को मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें