फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एंबुलेंस में नहीं मिली लू की किट, मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 19 May 2025 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
एंबुलेंस में उपकरण देखते डिप्टी सीएमओ डाॅ. आदित्य सचान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजपुर। डिप्टी सीएमओ ने रविवार को सिकंदरा सीएचसी व राजपुर पीएचसी में एंबुलेंस की जांच की। जांच में एंबुलेंसों में लू से बचाव की किट दुरुस्त न मिलने पर तीन ईएमटी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. आदित्य सचान एंबुलेंस के नोडल अधिकारी हैं। उन्होंने सिकंदरा सीएचसी में डायल 102 एबुलेंस की जांच की। इस दौरान एमटी शिव प्रताप, अनिल कुमार से इमरजेंसी में मरीजों को ले जाने वाले संबंधित अभिलेख चेक किए। मरीजों के दर्ज मोबाइल नंबरों पर वार्ता, उपचार व इमरजेंसी सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान दोनों एंबुलेंस में लू से बचाने की किट अधूरी मिलने पर नाराजगी जताते जताई।
एंबुलेंस में ओआरएस का घोल नहीं मिलने पर तत्काल दोनों वाहनों में ओआरएस घोल के कंटेनर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद राजपुर पीएचसी में मौजूद एंबुलेंस की जांच की। यहां भी लू से बचाव की किट नहीं मिली। एलटी अंजू से इमरजेंसी सेवा में लाने ले जाने वाले मरीजों के अभिलेखों की जांच की। लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की हिदायत दी। उन्होंने तीन एंबुलेंसों की हकीकत परखी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस में हीट वेब से बचाव किट न मिलने व अभिलेखों में खामियां पाए जाने पर तीनों ईएमटी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें