फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रिचा दुबे मामले की सुनवाई अब 20 नवंबर को

Wed, 18 Oct 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर दूसरे की आईडी से लिए गए सिम का प्रयोग करने के मामले की सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को रिचा दुबे के कोर्ट उपस्थित न होने पर उनकी हाजरी माफी दी गई। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 20 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे सहित सात आरोपियों पर दूसरे की आईडी से लिए गए सिम कार्ड का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया था। मामले की सुनवाई सीजेएम अलंकृता शक्ति त्रिपाठी की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को रिचा दुबे के कोर्ट उपस्थित न होने पर हाजिरी माफीनामा कोर्ट में दिया गया। वहीं अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 20 नवंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें