फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएए के खिलाफ धरने पर बैठी थीं महिलाएं, पुलिस की गाली सुनकर वृद्धा को पड़ा हार्ट अटैक

Thu, 30 Jan 2020 04:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के जाजमऊ में पुलिस की गाली सुनकर वृद्धा सईदा बेगम (65) को हार्ट अटैक पड़ गया। हुआ यह था कि दरगाह के पास ईदगाह मैदान में महिलाएं सीएए के खिलाफ धरने पर बैठी थीं। तभी पुलिस पहुंच गई और डांटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दो महिलाएं पास के नौशाद के घर में पहुंच गईं। पुलिस नौशाद के घर पहुंच गई और उसे गालियां देने लगीं। यह देखकर उसकी मां सईदा बेगम डर गईं और हार्ट अटैक पड़ गया।

नौशाद का कहना है कि वह उन महिलाओं को जानते भी नहीं थे। बाद में शहर काजी मौलाना आलम रजा खां नूरी और दूसरे लोग सईदा बेगम को नासिर अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें कार्डियोलॉजी के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें