यूपी के कानपुर में वार्ड 22 हंसपुर गांव निवासी आनंद बाबू ने तीन माह पहले मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसकी अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। सीएम के पोर्टल पर सुनवाई न होने से उनमें निराशा है। इसके पूर्व वह नगर निगम के अफसरों से गांव के 50 साल पुराने तालाब पर कूड़ा फेंकने की शिकायत कर चुके हैं। उनका कहना है कि अवैध चट्टा संचालक तालाब में गोबर बहा देते हैं।
इसके अलावा लोग कूड़ा भी डालते हैं। उनकी मांग है कि यहां जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा गांव में कूड़ादान रखे जाएं। बताया कि शुक्रवार शाम तालाब में एक मवेशी फंस गया। इसे बड़ी मुश्किल से निकालकर बचाया गया। पार्षद शीला पांडे का कहना है कि अफसर समस्या दूर करने पर ध्यान नहीं देते।