कानपुर अगर दिल की सेहत ठीक रखनी है तो कड़वा तेल दिन में तीन-चार चम्मच से अधिक न खाएं। दिल चाहे तो थोड़ा घी और मक्खन खा सकते हैं। रिफाइंड तेल न खाएं और बार-बार गर्म हुए तेल और घी का सेवन कतई न करें। ऐसे तेल और घी में ट्रांस फैटी एसिड बढ़ जाता है।
रिफाइंडल तेल की हाई टेम्परेचर पर प्रोसेसिंग होने से इसके अंदर सेहत के तत्व एंटी आक्सीडेंट मर जाते हैं। यह बात शनिवार को अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेष डॉ. रमन पुरी ने आईएमएसीजीपी रिफ्रेशर कोर्स के छठवें दिन बताई। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कालेज आडिटोरियम में किया गया है।