पुखरायां (कानपुर देहात)। अमरौधा और मलासा की सभी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। इसमें 604 मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण बुखार, खांसी मरीज आ रहे हैं। ब्लड प्रेशर के भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों से खानपान में सुधार करने और तनाव मुक्त रहने की सलाह दी।
विकास खंड अमरौधा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि पीएचसी अमरौधा में 142, पीएचसी मूसानगर में 93, पीएचसी देवराहट में 105, पीएचसी रुरगांव में 100 मरीजों का इलाज किया गया। मलासा के डॉ. विकास कुमार ने बताया कि मलासा पीएचसी में 61, पीएचसी बरौर में 52, पीएचसी जरसेन में 55 मरीजों की जांच कर इलाज किया गया। बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण बुखार, खांसी आदि हो जाती है। बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक होती है। ब्लडप्रेशर के बढ़ रहे मरीजों की संख्या को चिंता का विषय बताया। शुगर आदि की भी परेशानी होने लगती है।
बताया कि अधिक मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग न करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना और ऐतिहात बरतने से ही स्वस्थ जीवन रह सकता है। डॉ. दिलीप सक्सेना, डॉ. अभिषेक, डॉ. मनोज, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. शशि, डॉ. राकेश, डॉ. आफताब आलम, डॉ. अनुराग सचान, फार्मासिस्ट राजकुमार यादव, एके मिश्र, राजेश पटेल, सुधीर ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया।