कानपुर जिले में आए सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विपक्ष के महागठबंधन को खिचड़ी फ्रंट करार दिया है। कहा कि लोकसभा चुनाव 56 इंच (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) बनाम खिचड़ी फ्रंट होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खनन पट्टों पर अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए। उन्होंने 14 खनन पट्टे अपने ही आदेश को रद्द कर बिना ई-टेंडरिंग के किए।
राहुल गांधी, मायावती, चंद्रबाबू नायडू पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। रविवार को सर्किट हाउस में विभागीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि ये वही पार्टियां हैं, जो बार-बार ताने मारती थीं कि 56 इंच कहां है। उन्हीं मोदी जी को हराने के लिए सबको साथ आना पड़ गया, फिर भी 56 इंच नहीं बना पा रहे हैं।