फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 23 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना से 23 और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में सबसे अधिक बीघापुर में छह लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई जांच में नवाबगंज तीन, औरास में एक, बीघापुर में छह, बिछिया में एक, बांगरमऊ में दो, हिलौली में एक, फतेहपुर चौरासी में एक, हसनगंज में दो, पुरवा में एक, मियागंज में एक, सिकंदरपुर कर्ण में दो व शहर के अलग-अलग मोहल्लों में दो संक्रमित शामिल हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित 52 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। इसमें 45 मरीज होम आइसोेलेशन व सात सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल के शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में 58 स्थानों पर 936 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। सबसे अधिक बीघापुर में 140 लोगों ने, अरबन सेंटर पर 123 व शुक्लागंज में 110 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण में को वैक्सीन की 127 व कोविशील्ड के 809 वायल लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें