उन्नाव। कोरोना से अधेड़ की मौत हो गई। 45 लोग संक्रमित मिले हैं।
सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव निबई निवासी सुरेशचंद्र (52) के कोरोना संक्रमित आने पर 17 मई को नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। नवाबगंज एक, औरास में एक, सिकंदरपुर सरोसी में दो, बीघापुर में दो, असोहा में एक, बांगरमऊ में दो, हिलौली में दो, सफीपुर में तीन, गंजमुरादाबाद में दो, पुरवा में चार, मियागंज में एक, सिकंदरपुर कर्ण में पांच, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में नौ, शुक्लागंज में नौ व अन्य जिले से जांच कराने वालों में एक संक्रमित युवक शामिल है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 49 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।