फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात डाक्टर समेत 19 स्वास्थ्य कर्मियों का कटा एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सीएमओ डा. हीरा सिंह ने तीन व चार अगस्त को मैथा ब्लाक पीएचसी तथा सलेमपुर 30 शैय्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। दोनों में कुल सात डाक्टर समेत 19 स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले थे। मामले में सीएमओ ने गुरुवार को सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि वेतन काटने की कार्रवाई के साथ सभी को नोटिस जारी भी की गई है।
विज्ञापन

विभाग के लाख निर्देशों के बाद भी डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही करने में नहीं चूक रहे हैं। इससे गांव स्तर पर सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर लगातार क्षेत्र से सीएमओ के पास शिकायतें भी पहुंच रही हैं। सीएमओ ने तीन अगस्त को मैथा ब्लाक पीएचसी में औचक निरीक्षण किया तो यहां पांच डाक्टर सहित 14 स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले थे। इसके बाद चार अगस्त को राजपुर सलेमपुर के 30 शैय्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण किया था। यहां सीएमओ को दो डाक्टर समेत पांच स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले थे। मामले में सीएमओ ने गुरुवार को सभी अनुपस्थित डाक्टर व कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
सीएमओ डा. हीरा सिंह सिंह ने बताया कि जिले के अलग अलग दो अस्पतालों में किए गए निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। सभी स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें