इटावा। सीएमओ ने आरोग्य मेले में डॉक्टरों के गायब रहने लगातार मिल रही शिकायतों की हकीकत परखने को कई पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी इकदिल में आयोजित आरोग्य मेले में डॉक्टर गायब मिले। कर्मचारियों से पूछने वह कोई जबाव नहीं दे सके। सीएमओ ने डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।
रविवार को सीएमओ डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह ने आरोग्य मेला की हकीकत जानने को कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें ब्लॉक उदी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इकदिल एक बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। यहां तैनात डॉ. शिवेंद्र यादव बिना बताए ड्यूटी से गायब मिले। सीएमओ के पूछने पर कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे सके। सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि दोबारा निरीक्षण में गायब मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीएमओ ने पीएचसी बिजौली पहुंचे। यहां सीएमओ को पूरा स्टाफ मौजूद मिला। इसके बाद उन्होंने पीएचसी कोकपुरा को देखा। यहां सभी स्टाफ मौजूद मिला। पीएचसी में वितरित होने वाली दवा का रजिस्टर न मिलने पर उसे बनाने के निर्देश दिए। पीएचसी पर साफ-सफाई ठीक मिली।