कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में जारी अलर्ट के मद्देनजर हरदोई जनपद का स्वास्थ्य विभाग भी तेजी से सक्रिय है। चीन से जनपद में बीते दिनों आए दो लोगों की स्क्रीनिंग लगातार स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। बुधवार रात तक दोनों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शहर के मोहल्ला पेनीपुरवा निवासी आदित्य प्रकाश और सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम घटकना निवासी अरविंद कुमार की स्क्रीनिंग की जा रही है। अरविंद कुमार चीन के कैसिंगो में रहते थे और छह जनवरी को वह वहां से वापस भारत आए थे।