फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ समेत 11 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में 21 दिन बाद एक साथ 11 कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। जिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 1838 हो गई है। संक्रमितों को उपचार के लिए होम आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। वहीं सीएमओ के मुताबिक, जांच सीडीओ कोरोना संक्रमित मिलीं हैं। वह घर में आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एक साथ दस कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि अकबरपुर स्थित जिला महिला अस्पताल में तैनात दो कर्मी सहित अकबरपुर के दो अन्य युवक, एक युवती, एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकले। राजपुर में अधेड़ व डेरापुर, सरवनखेड़ा में एक-एक महिला की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रसूलाबाद के एक युवक ने कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल जिले में 14 एक्टिव केस हैं। अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने लोगों से मास्क व तय दूरी का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
-
3552 लोगों ने लगवाई कोरोना की डोज
कानपुर देहात। शनिवार को देर शाम तक 3552 लोगों ने कोरोना की पहली डोज लगवाई। जबकि 85 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि दो निजी अस्पताल सहित 11 जगहों पर टीकाकरण किया गया है। निजी अस्पताल में एक भी वैक्सीनेशन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें