फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुहीखा के जंगल में आग से पेड़ पौधे जले

विज्ञापन
फोटो01एयूआरपी 05- जंगल में धधकती आग से उठतीं लपटें - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। जुहीखा के जंगल में अज्ञात कारणों से गुरुवार दोपहर आग लग गई। पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग को बस्ती की तरफ बढ़ने से रोक लिया।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र में स्थित सिद्धनाथ बाबा के मंदिर से जुहीखा जाने वाले मार्ग पर बीहड़ (जंगल) में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बमाइन चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी देवी शाह वर्मा ने मौके पर पहुंचने के साथ दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग को बस्ती की तरफ बढ़ने से रोका। फायर कर्मियों ने बताया कि रास्ता सही न होने के कारण दमकल को जंगल के अंदर ले जाने में काफी दिक्कत हुई। फिर भी प्रयास करके आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें