फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व संक्रामक रोगों से बचाव को चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कहर बरपा रहे डेंगू व संक्रामक रोगों पर रोकथाम के लिए अब 30 नवंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर स्वास्थ्य अधिकारियों को अभियान के प्रति सजगता बरतने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग के अधिकारियों के न आने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए शासन ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसे स्वास्थ्य, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, सिंचाई, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि, भारत संचार निगम आदि विभागों के सहयोग से किया जाएगा। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि अभियान के तहत सभी गांवों में गंदगी व जलभराव की साफ-सफाई कराएं। हैंडपंप व कुओं के पास अनावश्यक जल एकत्रित न होने दें। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों के कक्षों को मच्छररोधी बनाकर एक अध्यापक को नोडल नामित किया करें। अध्यापक प्रतिदिन प्रार्थना स्थल पर डेंगू व अन्य वेक्टरजनित रोगों के बचाव, नियंत्रण की जानकारी दें। डीपीओ को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाली महिलाओं व बच्चों को मच्छरदानी के उपयोग, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के बारे में बताएं। वहीं सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि नहरों अन्य स्रोतों से सिंचाई के लिए छोड़े जाने वाले पानी से बस्तियों के आसपास जलभराव न होने पाए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डा. हीरा सिंह, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, रामशिरोमणि, राजीव राज, दीपाली कौशिक, अंजू वर्मा आदि मौजूद रहे।
जिले में बढ़ते बुखार मरीजों के लिए शासन से भले ही सभी अस्पतालों में फीवर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हों, लेकिन जिला अस्पताल पुराने ही ढर्रे पर चल रहा है। सोमवार को डीएम ने हेल्प डेस्क स्थापित न होने पर सीएमओ से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि शीघ्र ही फीवर हेल्प डेस्क को सक्रिय करें। ताकि आने वाले मरीजों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डा. हीरा सिंह ने डीएम को बताया कि रूरा नगर पंचायत के पालीवाल नगर, रामनगर व अकबरपुर के वार्ड नंबर 4 व 7 में पिछले दिनों डेंगू के मरीज पाये गए थे। इसके बावजूद समुचित सफाई नहीं कराई गई है। डीएम ने अकबरपुर ईओ देवहूति पांडेय व रूरा ईओ को कड़ी फटकार लगाई और गंदगी प्रभावित वार्डों में दवा छिड़काव व सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें