डेरापुर। मौजपुर गांव के सोमवार को पांच वर्षीय आकर्ष पाल की डेंगू के डंक से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत होने पर घर में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों व आसपास के लोगों ढांढस बंधाकर दुखी परिजनों को शांत कराया।
मौजपुर गांव निवासी बृजेश पाल परिवार के साथ कानपुर नगर के जरौली कानपुर में रहते हैं। बृजेश ने बताया कि उनका बेटा आकर्ष पाल क्षेत्र के सरदार पटेल स्कूल जरौली में केजी का छात्र था। बृजेश के मुताबिक सात नवंबर को बेटे को तेज बुखार आया। इस पर एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया, तो आकर्ष को आराम मिल गया। आठ नवंबर को दोबारा बुखार आ गया। इस पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज की लैब से उसके खून की जांच कराई। रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। 10 नवंबर को आकर्ष को जैनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की रात आकर्ष की हालत बिगड़ गई। इस पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वह एंबुलेंस से आकर्ष को जिला अस्पताल जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद आकर्ष का शव को जल में प्रवाह कर दिया गया। इकलौता बेटे की मौत से बृजेश और उनकी पत्नी कुंती का रो-रो कर बुरा हाल रहा।