फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: विधायक पर प्रधानाध्यापक ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, धर्म परिवर्तन का अल्टीमेटम

Sat, 01 Feb 2020 11:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विधायक मानवेंद्र सिंह रानू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने धर्म परिवर्तन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इससे इतर शनिवार को हरपालपुर के गांव रोशनपुर के प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षक से विधायक की कहासुनी का वीडियो वायरल हुआ है। उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली के प्रधानाध्यापक कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि विधायक माधवेंद्र प्रताप ने उन्हें निलंबित करा दिया।

 
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज करा दिए। उन्होंने कहा कि एक वर्ग विशेष के लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। इसलिए वे भी धर्म परिवर्तन कर उसी धर्म से जुड़ना चाहते हैं। वहीं विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कृष्णकांत मिश्रा से उनका कोई विवाद नहीं है।

बीएसए को औचक निरीक्षण में खामियां मिली थीं। इस पर उन्हें निलंबित किया गया। मुकदमे दर्ज होने के बारे में विधायक ने बताया कि प्रधानाध्यापक के करीबी लोगों ने ही मामले दर्ज कराए हैं। इससे अधिक नहीं मालूम। उधर दूसरी ओर शनिवार को हरपालपुर के गांव रोशनपुर में शिक्षक को फटकारते हुए विधायक का वीडियो वायरल हो गया।

इस पर विधायक ने कहा कि रोशनपुर के परिषदीय विद्यालय में अव्यवस्थाएं मिली थीं। गंदगी के बीच बच्चे गुणवत्ताहीन भोजन कर रहे थे। इस पर नाराजगी जताने पर शिक्षक वीडियो बनाकर कहासुनी करने लगे। सुरक्षाकर्मी ने शिक्षक को रोका तो शिक्षक सुरक्षाकर्मी से उलझ गए। शिक्षकों द्वारा खेद जताने पर मामला खत्म हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें