फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: खेत में मिली युवती की सिर कटी लाश, मिट्टी में दबी मिली बिना बाल के खोपड़ी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 Nov 2024 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एक खेत में युवती का सिर कटा शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार सुबह भिखारा गांव में बाजरा के खेत में एक युवती का सिर कटा शव पड़ा मिला है। खेत में बाजरा की कटाई कर रहे मजदूरों ने शव देखकर बटाईदार को जानकारी दी। बटाईदार श्याम चंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही, शव से कुछ दूरी पर जमीन में दबा बालों रहित सिर भी बरामद किया।

विज्ञापन

इस बीच पुलिस को खेत में शव के पास से मृतका के सिर के काटे गए बाल भी मिले। सूचना मिलते ही बिधूना सीओ भरत पासवान और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। फील्ड यूनिट मौके पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें