फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव, सात उम्मीदवारों की किस्मत के ताले पर कड़ा पहरा, आज खुलेगा पिटारा

Sun, 07 Jul 2019 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा देता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कायमगंज विकास खंड में गांव घसिया चिलौली में शनिवार को प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में मतदान के बाद मतपेटियों को ब्लाक कार्यालय के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। मतपेटिकाओं में सात उम्मीदवारों की किस्मत कैद है। 
विज्ञापन


गांव घसिया चिलौली में नौ माह पूर्व ग्राम प्रधान रामसखी की बीमारी से मौत हो जाने से यह पद रिक्त चल रहा था। प्रधान पद के उपचुनाव के लिए सात प्रत्याशी मैदान में उतरे। यह पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसके लिए शनिवार को वोटिंग हुई।

 
विज्ञापन

तीन मतदान केंद्रों के आठ बूथों पर 5723 मतदाताओं में से 38.89 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के बाद सभी बूथों की मतपेटिकाएं कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक कार्यालय में बनाए स्ट्रांग रूम में रख दी गईं। स्ट्रांग रूम को सील कर बाहर से ताला डाल दिया गया। स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिये चार हेड कांस्टेबिल को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। यहां हेड कांस्टेबिल गंगा सिंह, चंद्रशेखर, रामलखन, राजकुमार ड्यूटी कर रहे हैं। 

आज खुलेगा सात उम्मीदवारों किस्मत का पिटारा
शनिवार को प्रधान पद के उपचुनाव में मतदान के बाद सात उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिकाओं में कैद हो गई। अब किसकी किस्मत का फैसला मतगणना के बाद होगा। सोमवार की सुबह आठ बजे एसडीएम अमित आसेरी व आरओ, एआरओ की मौजूदगी में मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें