हमीरपुर के राठ कस्बे के बीएनवी इंटर कालेज मैदान में आयोजित खाट सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मोदी पर जमकर बरसे। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात केवल कहते हैं लेकिन में लोगों के मन की बात सुनता हूं। बीजेपी के नेता कांग्रेस की खाट सभा से खाट ले जाने वाले किसान को चोर कह रहे हैं। जबकि विजय माल्या दस हजार करोड़ की चोरी करता है तो उसे चोर नहीं डिफाल्टर कहा जाता है। विदेशों से कालाधन लाकर 15 लाख रुपये अगर हर गरीब के खाते में जमा कराया होता तो आज उत्तर प्रदेश में लाखों आंगनबाड़ी महिलाएं उनके पास क्यों आतीं। उन्होंने मोदी सरकार को उद्योग पतियों की सरकार बताया। इस सरकार में उद्योगपतियों के कर्जे माफ हुए हैं। कांग्रेस ने किसानों के कर्जे माफ किए। बुंदेलखंड को दिया गया करोड़ों का पैकेज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। गरीब किसान मजदूर को उसका लाभ नहीं मिला है।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर वह दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन आज तक किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिला। साथ ही यह भी कहा था कि विदेशों से कालाधन लाकर 15 लाख रुपये हर गरीब के खाते में जमा कराया जाएगा। परंतु उप्र में लाखों आंगनबाड़ी महिलाएं उनके पास क्यों आ रही हैं। आंगनबाड़ी रो रहीं हैं। उनका आज तक एक रुपया नहीं बढ़ा। यहीं हाल आशा बहुओं का है। कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस की खाट सभा से खाट ले जाने वाले किसान को चोर कह रहे हैं। जबकि विजय माल्या दस हजार करोड़ की चोरी करता है तो उसे चोर नहीं डिफाल्टर कहा जाता है। राहुल गांधी ने कहा विजय माल्या के पास दस हजार करोड़ काला धन है। मोदी उसे काला धन को सफेद करने के लिए फेयर एंड लवली पकड़ा रहे हैं। कहा कि पिछले ढाई साल में मोदी ने उद्योगपतियों का एक लाख 10 हजार करोड़ कर्जा का माफ किया। जबकि कांग्रेस 33 हजार करोड़ हर साल गरीब मजदूरों के रोजगार के लिए संचालित मनरेगा में डालती थी। मनरेगा से लाखों करोड़ों गरीब मजदूरों, किसानों का फायदा हुआ। कहा कि हिंदुस्तान का किसान त्रस्त है नरेंद्र मोदी मस्त है। नरेंद्र मोदी 15 लाख का सूट पहनता है। नरेंद्र मोदी ने कभी किसानों, मजदूरों और हिंदुस्तानी महिलाओं के साथ सैल्फी नहीं ली। जबकि विदेशों में सैल्फी लेने में माहिर हैं। कहा कि नरेंद्र मोदी किसानों, दलितों से बात नहीं करते। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी करोड़ों किसानों का कर्जा माफ करो, बिजली बिल हाफ करो। किसान को अनाज का सही दाम दिलवाओ। कहा कि लाखों किसान इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। किसान अपना पसीना इस यात्रा को दे रहे हैं। वह नरेंद्र मोदी जैसे झूठे वादे करने वाले नहीं है। कहा कि 2008 में उनकी सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ कर्जा माफ किया। वह अपने कर्मो के बल पर खडे़ हैं। वह झूठ की राजनीति नहीं करते। कहा कि उन्होंने काम करके दिखाया है। कहा कि लोगों ने इस यात्रा को अपनी ताकत दे दी तो हम मिलकर आपका कर्जा माफ कराके दिखा देंगे। नरेंद्र मोदी सच्चाई से डरते हैं। कहा कि जिस दिन दिल्ली और यूपी में कांग्रेस सरकार आई। उस दिन से दस दिनों के अंदर वह किसानों का कर्जा माफ करके दिखा देंगे। कांग्रेस दूसरी बार भी कर्जा माफ करके दिखाएगी। जनसभा में क्षेत्रीय किसानों से माइक के माध्यम से राहुल गांधी ने उनका दर्द जाना।