फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईसीजीईबी दिल्ली के साथ मिलकर जल शुद्धीकरण पर काम करेगा एचबीटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (आईसीजीईबी) नई दिल्ली और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) जल शुद्धीकरण तकनीक पर अब मिलकर शोध करेंगे।
विज्ञापन


एचबीटीयू में तीन दिन से चल रही अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस इंडाकाॅन के समापन समारोह में शनिवार को दोनों संस्थानों के बीच एमओयू हुआ। सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुत करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईसीजीईबी के निदेशक डाॅ. सोंथी रमेश रहे।

समारोह में आईआईटी मुंबई के प्रतिभागी ज्योतिरामन डे को मशीन लर्निंग बेस्ड वाटर प्यूरिफिकेशन संबंधी शोध, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सैफुल्लाह खान को मेम्ब्रेन टेक्नोलॉजीज द्वारा वाटर प्यूरिफिकेशन और आईआईटी कानपुर के प्रतिभागी आदित्य शर्मा को सीवेज ट्रीटमेंट संबंधी शोध के लिए पुरस्कृत किया गया। एचबीटीयू कुलसचिव अंजू वर्मा, डीन डाॅ. जीएल देवनानी, विभागाध्यक्ष डाॅ. आशीष कपूर व डाॅ. एसवीएआर शास्त्री ने सभी को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें